Advertisement
अमरनाथ यात्री भवन पहुंचकर एलजी मनोज सिन्हा ने व्यवस्था की समीक्षा की

ऑन स्पॉट बुकिंग के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट अनिर्वाय होगा, जिसे गांधी नगर, सर्वाधी और राजीव गांधी हॉस्पिटल से प्राप्त कर सकते हैं। ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपए देने होंगे। 70 साल से अधिक बुजुर्ग, 13 साल से कम उम्र के बच्चे और 6 माह की गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस समेत पासपोर्ट साइज की फोटो की जरूरत होगी। साथ ही सभी वर्ग आयु के लोगों के लिए स्वास्थ्य सर्टिफिकेट जमा करना भी अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के साथ निर्धारित शुल्क जमा करके अमरनाथ यात्री अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
हेल्पलाइन नंबर :- 01912-2571912, 2571616
टूरिज्म टोल फ्री नंबर :- 18008908457
व्हाट्सएप नंबर :- 9622011623, 6005627273
यात्री निवास, भगवती नगर :- 0191-2505028
अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाती है। इसके अलावा ड्रोन जैसी तकनीक की सहायता से चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। यह यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


