Advertisement
विधानमंडल मानसून सत्र: समाजवादी पार्टी ने किया हंगामा

सपा के विधायक हाथ में बैनर, पोस्टर और प्लेकार्ड लिए हुए थे, जिसमें सरकार विरोधी नारे लिखे हुए थे। समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव एक विशेष ड्रेस पहने नजर आए। उनके काले रंग के कुर्ते में 'बेरोजगारी', 'भ्रष्टाचार', और 'आत्महत्या' जैसे शब्द लिखे थे। उन्होंने 'डिग्री' लिखा एक कागज अपने हाथ में फोल्ड करके ले रखा था। उनकी ड्रेस वैसी ही थी, जैसी कोई छात्र अपनी डिग्री लेने विवि जाते समय पहनता है। अलग तरह से वह विरोध कर रहे थे।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि भाजपा सरकार अपनी नौ साल की नाकामियों को छुपाने के लिए चार दिन में ही एक दिन चौबीस घंटे का विधानसभा सभा सत्र चलाना चाह रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है और अपनी नाकामियों, विफलता और विकास के झूठे एजेंडों को छुपाने के लिए चार दिन का विधानसभा सभा सत्र लेकर आई है। इस सत्र के चार दिन चलने से भी प्रदेश की स्थिति व विकास में कोई सुधार नहीं आयेगा। सिंचाई की उचित व्यवस्था भाजपा सरकार दे नहीं पाई, बाढ़ को पूरे प्रदेश में रोक नहीं पाई और इनके मंत्री कहते हैं कि प्रकृति से कैसे लड़ा जाए? कम से कम बाढ़ से निपटने के लिए व्यवस्था तो की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की स्थिति आप लोगों ने देख ही ली। दो दिन की बरसात ने लखनऊ की सड़कों का बुरा हाल कर दिया है; ऐसा लगता है कि धूल भरी आंधी चल रही है। लखनऊ में यह स्थिति है, तो पूरे प्रदेश का क्या हाल होगा? भाजपा सरकार राजस्व नहीं बढ़ा पा रही, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, महिला सुरक्षा का बुरा हाल है, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है, मधुशालाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है, और पाठशालाओं में कटौती हो रही है। बिजली न होने के कारण पूरा प्रदेश त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है। उक्त स्थितियों में सुधार तभी हो पायेगा जब भाजपा की सरकार को हटा हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार 2027 में बनेगी।
मानसून सत्र को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विभिन्न विधेयकों पर चर्चा के साथ-साथ सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दे भी उठाएंगे। हमारी सरकार प्रदेश के विकास के लिए तत्पर है। विपक्ष को सदन में सकारात्मक मुद्दे उठाने चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


