Legal awareness camp organized in Sri Ganganagar for specially abled students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विशेष योग्यजन छात्रों के लिए श्रीगंगानगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 14 जुलाई 2025 5:38 PM (IST)
विशेष योग्यजन छात्रों के लिए श्रीगंगानगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा निर्देशित एक्शन प्लान के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), श्रीगंगानगर द्वारा विशेष रूप से सक्षम दिव्यांगजनों के लिए सोमवार को 14 जुलाई 2025 को एलकेसी जगदम्बा अंध विद्यालय समिति, श्रीगंगानगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उप प्रधानाध्यापक हंसराज गोदारा भी उपस्थित रहे। एडीजे रवि प्रकाश सुथार ने अंधविद्यालय समिति में अध्ययनत अलग-अलग कक्षाओं में जाकर विमंदित छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रहण की गई शिक्षा में बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान एडीजे सुथार द्वारा उप प्रधानाध्यापक को विधिक सेवा अधिनियम 1987 के बारे में, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर, बाल विवाह, बाल श्रम, साईबर फ्रॉड, लोक अदालत सहित केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement