Advertisement
एक्सपोर्ट ऑर्डर छिनने के खौफ से परेशान चमड़ा उद्योग

12 अरब डालर का कारोबार
जाजमऊ इलाके में गंगा के किनारे लगभग डेढ़ सौ टेनरियां काम कर रहीं है। चमड़ा कारोबार से जुड़े मो. नौशाद ने बताया कि कानपुर से करीब 12 अरब डालर का कारोबार होता है। बूचड़खाने बंद होने से कारोबार बुरी तरह से प्रभावित होना तय है और कानपुर की चमड़ा उद्योग में बनी पहचान भी फीकी पड़ेगी।
पड़ोसी देशों को होगा फायदा
यूपी लेदर एसोसिएशन के सदस्य आलम रजा ने बताया कि अगर अमेरिका, आस्ट्रेलिया, वियतनाम व यूरोप के देशों का आर्डर नहीं पूरा किया गया तो भारत के पड़ोसी देशों को सीधा फायदा मिल जाएगा। बताया कि श्रीलंका, पाकिस्तान व बांग्लादेश में भी चमड़ा उद्योग बेहतर चल रहा है जिससे विदेशी कंपनिया चमड़ा उत्पाद के आर्डर उन्ही को दे सकती हैं।
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



