LDC dies due to electric current passing through school roof, family members protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूल की छत से गुजर रही बिजली लाइन के करंट से एलडीसी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 अगस्त 2024 6:04 PM (IST)
स्कूल की छत से गुजर रही बिजली लाइन के करंट से एलडीसी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
दौसा। कोलवा थाना क्षेत्र के ग्राम भांवता में सरकारी स्कूल के ऊपर से गुजर रही 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से मंगलवार को एक बाबू की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने 3 घंटे तक शव नहीं उठाया और स्कूल गेट पर प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11 बजे भांवता गांव में स्थित सरकारी विद्यालय में कार्यरत एलडीसी मांगीलाल लाल सैन पुत्र प्रह्लाद सैन बारिश के चलते विद्यालय की छत पर जमा हुए कचरे को हटाने के लिए गया था। छत की सफाई के दौरान एलडीसी मांगीलाल सैन विद्यालय भवन के पास से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आ गया। जिससे एलडीसी बुरी तरह जख्मी हो गया। स्टाफ और ग्रामीण एलडीसी मांगीलाल को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्कूल गेट के बाहर विरोध होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और शव लेने से इंकार कर दिया। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद जब तक पूरा तार जल नहीं गया, विभागीय कर्मचारियों ने लाइट नहीं काटी। जिससे मांगीलाल की मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन से मृतक की पत्नी को यूडीसी की नौकरी देने, मृतक के बच्चों के पालन-पोषण के लिए 1 करोड़ रुपए, बच्चों के वयस्क होने पर सरकारी नौकरी, स्कूल भवन के ऊपर से गुजर रही 33 केवी बिजली लाइन को हटाने और बिजली विभाग द्वारा भी मृतक के दोनों बच्चों को 50- 50 लाख रुपए सहायता दिलाने की मांग की।
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बांदीकुई एसडीएम रामसिंह राजावत, तहसीलदार धर्मेंद्र, बांदीकुई डिप्टी एसपी रोहितास देवंदा, थाना प्रभारी अजय सिंह शेखावत ने करीब 3 घंटे तक समझाइश की। बाद में उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना खत्म किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement