जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में शुक्रवार को कार्यालय के अंतिम कार्यदिवस पर दीपावली पूजन किया गया। जेडीसी आयुक्त शिखर अग्रवाल ने दीपावली के उपलक्ष्य में जेडीए प्रांगण में मंत्रोच्चार के साथ लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की। इस मौके पर जेडीए सचिव पवन अरोड़ा और पुलिस अधीक्षक डाॅ राहुल जैन भी मौजूद थे। पूजा के बाद जेडीसी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं
क़दम ? आप भी पढ़ें