khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2017 7:47 PM (IST)
बूंदी। जिले में देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों के लिए सोमवार को आबकारी विभाग की ओर से लाॅटरी निकाली गई। आवेदकों की मौजूदगी में पूरी हुई लाॅटरी प्रक्रिया में 164 देशी और 12 अंग्रेजी शराब की दुकानों के लिए लाॅटरी निकाली गई। पुलिस आॅडिटोरियम में हुए लाॅटरी कार्यक्रम के दौरान लाखेरी, नैनवां, केशोरायपाटन, इंद्रगढ़, तालेड़ा, डाबी और हिंडोली के लिए निकाली गई लाॅटरी के दौरान जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल, एसपी सुनील कुमार विश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, आबकारी अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर पी सी पवन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा भी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ठकराल ने सबसे पहले पहली लाॅटरी निकाली। इसके बाद सभी मौजूद अधिकारियों ने एक एक करके सभी स्थानों की लाॅटरियां निकाली।