Advertisement
उरड़ाट सतसई नेक जी रा सोरठा पुस्तक का लोकार्पण

समारोह की अध्यक्षता कर रहे राजस्थानी के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार पदम मेहता ने कहा कि केवल राजस्थानी भाषा में ही सम्बोधन साहित्य लिखा गया है। सम्बोधन साहित्य का उदाहरण देते हुए बताया कि राजिया रा दूहा,चकरिया रा दूहा उसी श्रृखला में नेकजी रा सोरठा है भी राजस्थानी भाषा को आगे बढ़ाने का काम करेगे।
कार्यक्रम को संबोधित कर रहे नगर निगम के पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने नेकजी के सोरठें पढ़कर सुनायें तथा राजस्थानी भाषा का राजभाषा में सम्मिलित करने की बात कही।
वरिष्ठ साहित्याकार सीताराम जोशी ने कहा कि गंगा का पुजन गंगा के द्वारा किया जाता है उसी प्रकार नेक का स्वागत नेक जी के सोरठा से करता हूं।साथ सोरठा की विधा और राजस्थानी भाषा के संवर्धन में साहित्य की संरचना को महत्वपूर्ण बताया।
पुस्तक भूमिका लेखक राजेंद्र कृष्ण जोशी ने अपने विचार रखते हुए बताया कि पूर्व में लिखी सोरठा पुस्तक में किसी एक विषय ही रहा है। नेक की पुस्तक में अनेक विषयों का समावेश किया गया हैजिनकी संख्या 777 है। इस दौरान उरडाट सतसई नेक जी का सोरठा के लेखक नंदकिशोर शर्मा नेक ने सोरठा लेखन के बारे में मिले मार्गदर्शन और सहयोग ही साहित्यकारों के बारे जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वन्दना के साथ हुआ। पुस्तक के सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार ललित शर्मा ने स्वागत भाषण दिया जिसमें उन्होनें इस पुस्तक के लेखक नेक के जीवन व उनकी साहित्य सेवा के बारे अनेक किस्से सुनायें। पुस्तक के द्वितीय सम्पादक श्रवण कुमार उपाध्याय ने कहा कि नन्दकिशोर शर्मा नेक द्वारा की गई शब्दों की सेवा और ज्ञान की साधना भारतीय संस्कृति के अमर मंत्र है,जो सदियों तक विद्वानों के मार्ग को आलोकित करेगी।
अतिथियों का स्वागत राजस्थानी परम्परा के अनुसार साफा व माल्यार्पण कर किया गया। धन्यवाद जगदगुरू रामानंदाचार्य राजकीय संस्कृत विश्वविधालयकी अस्सिटेंट प्रोफेसर डा. वंदना शर्मा ने दिया। कार्यक्रम संचालन वरिष्ठ साहित्यकार और नाट्यकर्मी जितेन्द्र जालोरी ने किया।
पुस्तक के लेखक नन्दकिशोर शर्मा नेक के सहस्र चन्द्र दर्शन महोत्सव होने के कारण अनेक संगठनों ने स्वागत किया जिसमें श्री गौतम सभा जोधपुर, अहल्या शिक्षा न्यास, श्री सन्देश, सती माता गौ सेवा फाउंडेशन और समाज बंधुओं और साहित्यकारों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन जाजड़ा परिवार डिगाड़ी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में नारी शक्ति सम्मान के अन्तर्गत जयश्री राणेजा, राजलक्ष्मी पंचारिया, डा. वन्दना शर्मा का सम्मान नारायण लाल पंचारिया ने किया। इस अवसर पर समाजसेवियों वैध गौरीशंकर पंचारिया, वीरेंद्र जोशी, जयकिशन पंचारिया, महेश जाजड़ा, नरेश जाजड़ा, माधोप्रकाश जाजड़ा का भी सम्मान किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


