Launch of the Mera Bharat, Meri Zimmedari Campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की शुरुआत

khaskhabar.com: शनिवार, 21 मार्च 2026 7:22 PM (IST)
‘मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की शुरुआत
टोंक। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘माय भारत’ (MY Bharat) प्लेटफॉर्म के माध्यम से जिले में “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की गई है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हुए उन्हें विकसित भारत के निर्माण में उनकी नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। माय भारत केंद्र टोंक के जिला युवा अधिकारी कुमार मधुकर ने बताया कि अभियान की शुरुआत डिजिटल माध्यम से हो चुकी है। माय भारत पोर्टल पर ‘अनाम नायकों’ एवं स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर आधारित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 19 मार्च से प्रारंभ हो गई है। इसके साथ ही “एक युवा ऐसा भी” थीम पर आधारित रील प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसमें युवा प्रेरक व्यक्तित्व की कहानी साझा कर सकते हैं। जिला युवा अधिकारी ने जानकारी दी कि अभियान के तहत आगामी 22 मार्च को माय भारत एवं एनएसएस से जुड़े युवाओं द्वारा स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, 23 मार्च (शहीद दिवस) पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।
माय भारत केन्द्र टोंक ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस अभियान में अधिक से अधिक भाग लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement