Advertisement
भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान का शुभारंभ

‘‘भारत के मन की बात मोदी के साथ’’ अभियान के तहत ये रथ प्रदेश के 25 लोकसभा क्षेत्रों में केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे, साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों हेतु भारतीय जनता पार्टी के घोषणा-पत्र में समाहित करने वाले सुझाव मांगे जायेंगे। इन रथों में सुझाव हेतु सुझाव पेटियां भी रखी गई हैं। इन सुझावों के आधार पर 2019 के लोकसभा चुनावों का ‘‘संकल्प-पत्र’’ तैयार होगा।
इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अरूण चतुर्वेदी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग राजस्थान सुमन शर्मा, कई गणमान्य उपस्थ्ति रहे।
भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान के सहसंयोजक देवेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को अपने सुझावों को साझा करने का अवसर मिलेगा और यह अभियान पूरे एक माह तक चलेगा।
‘‘भारत के मन की बात मोदी के साथ’’ अभियान के प्रदेश संयोजक अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में एक कार्यशाला आयोजित होगी जिसमें 25 संयोजक हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


