khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 6:13 PM (IST)
मंडी। ग्रामीण विकासए पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा ने आज कृषि उपज विपणन समिति मंडी को राष्ट्रीय कृषि बाजार से जोडऩे के लिए ई-पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल के साथ प्रथम चरण में हिमाचल प्रदेश की दो मंडियां जोड़ी गयी और इस वित्त वर्ष के अंत तक सभी चिह्नित 19 मंडियां इसके साथ जुड़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर उत्पादक अपनी उपज की आनलाईन बोली लगाकर आढ़ती तथा व्यापारी से सीधा संवाद स्थापित कर सकता है और बिना किसी बिचौलिए के अपना उत्पाद बेच सकता है। इसके अतिरिक्त देश भर की मंडियों के भाव भी उन्हें आनलाईन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में उत्पाद की गुणवत्ता की जांच भी की जाती है जिससे अच्छे माल के बेहतर दाम उन्हें प्राप्त होते हैं।