Laser Zone and Rock Zone declared joint winners-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लेजर जोन और रॉक जोन संयुक्त विजेता घोषित

khaskhabar.com: रविवार, 20 अगस्त 2023 7:45 PM (IST)
लेजर जोन और रॉक जोन संयुक्त विजेता घोषित
-यूटीसीए टी20 क्रिकेट डोमेस्टिक लीग के फाइनल में वर्षा ने डाला खलल चंडीगढ़। लेजर जोन और रॉक जोन, यूटीसीए टी20 क्रिकेट डोमेस्टिक लीग के संयुक्त रुप से विजेता घोषित किये गये। रविवार को सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये फाईनल मैच वर्षा के चलते पूरा संभव नहीं हो पाया। इससे पूर्व लेजर जोन के कप्तान अर्जुन आजाद ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआती ओवर्स में गौरव गंभीर (3/2) ने कहर बरपाया और लेजर जोन को टाप आर्डर - दीपांश भूचड़ (1) अर्जुन आजाद (0) और सूर्य नारायण (7) को धराशाई कर दिया। इसके बाद बारिश ने विघ्न डाला जिसके बाद मैच संभव नहीं हो पाया। 248 रनों के साथ मनन वोहरा बेस्ट बैटर जबकि सर्वाधिक 18 विकेट चटकाने के लिये अमित शुक्ला को बेस्ट बालर के खिताब से नवाजा गया। अर्जुन आजाद को प्लेयर आफ दी टूर्नामेंट का टाईटल दिया गया। यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने पदाधिकारियों के साथ विजेता टीमों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement