landed on student, higher education minister blew effigy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्र उतरे सडक़ो पर,उच्च शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 5:43 PM (IST)
छात्र उतरे सडक़ो पर,उच्च शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
जालोर। जिले के आहोर कस्बे के महाविद्यालय मे व्याप्त समस्याओं को लेकर छात्रसंघ और एबीवीपी के छात्रों ने शनिवार को उपखण्ड कार्यालय के सामने राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फुंक कर विरोध जताया। साथ ही छात्रों ने राज्य सरकार सहित स्थानिय विधायक के विरोध में नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि बार बार ज्ञापन देने और जनप्रतिनिधियो सहित राज्य की मुख्यमंत्री को अवगत करवाने के बाद भी आहोर कॉलेज मे व्याख्याताओं के रिक्त पदो को नही भरने, कॉलेज की मुलभुत सुविधाओं को सुचारु नही करने सहित कई मांगो को लेकर कॉलेज छात्रसंघ और एबीवीपी के छात्रों ने सडक पर उतर कर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सरकार को नींद से जगाने प्रशासन को अपना कर्तव्य याद दिलाने का प्रयास किया है। अगर फिर भी सरकार और प्रशासन का रवैया छात्रहित को लेकर नहीं बदलता है तो फिर आगे उग्र आन्दोलन किया जायेगा। धरना प्रदर्शन के बाद छात्रों ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम तहसीलदार पंकज जैन को एक ज्ञापन भी सौंपा और कॉलेज मे रिक्त पड़े पदो सहित मुलभुत सुविधाओ की भी मांग की । जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement