Lalsot Chemist Association Submits Memorandum to MLA Against New Drug Policy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालसोट केमिस्ट एसोसिएशन ने नई ड्रग पॉलिसी के विरोध में विधायक को सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 2:52 PM (IST)
लालसोट केमिस्ट एसोसिएशन ने नई ड्रग पॉलिसी के विरोध में विधायक को सौंपा ज्ञापन
लालसोट। लालसोट केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मेडिकल से जुड़े नए नियमों और प्रस्तावित नई ड्रग पॉलिसी के विरोध में विधायक रामबिलास मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा कि नई ड्रग पॉलिसी और नियम छोटे एवं मध्यम स्तर के मेडिकल संचालकों के लिए गंभीर कठिनाइयों का कारण बन सकते हैं। इससे दवाइयों की उपलब्धता, व्यापारिक प्रक्रियाओं और रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इस अवसर पर रामप्रसाद बुर्जा, रामजीलाल सैनी, डॉ. मोहनलाल मीणा, अजय कुमार, दीपक, विष्णु कुमार सहित अन्य केमिस्ट उपस्थित थे। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि मेडिकल व्यापार से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद कर नियमों में व्यावहारिक संशोधन किए जाएं, ताकि आम जनता को दवाइयों की सुचारु आपूर्ति बनी रहे और केमिस्टों को उत्पीड़न का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement