Lalsot : Call for Vidhansabha Siege on February 25th, Phule Seva Samiti Distributes Yellow Rice to Message Solidarity-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालसोट : 25 फरवरी को विधानसभा घेराव की हुंकार, फुले सेवा समिति ने 'पीले चावल' बांटकर दिया एकजुटता का संदेश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026 3:51 PM (IST)
लालसोट : 25 फरवरी को विधानसभा घेराव की हुंकार, फुले सेवा समिति ने 'पीले चावल' बांटकर दिया एकजुटता का संदेश
लालसोट। अपनी मांगों को लेकर 25 फरवरी को जयपुर में प्रस्तावित विधानसभा घेराव को सफल बनाने के लिए लालसोट क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान ने गति पकड़ ली है। इसी कड़ी में महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति, लालसोट की कार्यकारिणी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें घेराव में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई। पीले चावल भेंट कर दिया न्योता अभियान के तहत समिति के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों से मुलाकात की गई। उन्हें परंपरा के अनुसार पीले चावल भेंट कर विधानसभा घेराव में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया गया। समिति के सदस्यों ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए विश्वास दिलाया कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र से समाज के लोग भारी संख्या में जयपुर कूच करेंगे।
तन, मन और धन से सहयोग का संकल्प
बैठक के दौरान कार्यकारिणी के सदस्यों ने एक सुर में कहा कि वे इस संघर्ष में तन, मन और धन से पूरी तरह समर्पित रहेंगे। सदस्यों ने जोर देकर कहा कि समाज की वाजिब मांगों को सरकार तक पहुँचाने के लिए यह घेराव मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने संगठन की शक्ति को और अधिक विस्तार देने और प्रत्येक ग्रामीण स्तर तक इस आंदोलन की आवाज़ पहुँचाने का आह्वान किया।
एकजुटता पर जोर
बैठक में केवल घेराव ही नहीं, बल्कि समाज की आंतरिक एकता और संगठन विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी समाजसेवियों और युवाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए 25 फरवरी को बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचें।
बैठक में महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति के प्रमुख पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने इस आंदोलन को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement