Lal Krishna Advani, these leaders contributed to Ayodhya Ram temple Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राममंदिर बनाने को लेकर आडवाणी से लेकर ये नेताओं का रहा मुख्य योगदान

khaskhabar.com: रविवार, 10 नवम्बर 2019 09:29 AM (IST)
राममंदिर बनाने को लेकर आडवाणी से लेकर ये नेताओं का रहा मुख्य योगदान
मुरली मनोहर जोशी : जोशी ने अपने पूर्ववर्ती आडवाणी की तरह 1991 में भाजपा अध्यक्ष का पद संभाला था। उन्होंने मंदिर के लिए हो रहे आंदोलन में एक प्रमुख भूमिका निभाई। सीबीआई के अनुसार, जोशी पर आरोप है कि वह छह दिसंबर को आरएसएस के अन्य नेताओं के साथ मंच पर थे। उन पर बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। कल्याण सिंह : जब बाबरी मस्जिद के ढांचे को हजारों कारसेवकों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था तब सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। मस्जिद के विध्वंस के बाद हालांकि उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने में विफल रहने के बाद छह दिसंबर की शाम को पद से इस्तीफा दे दिया। सिंह ने छह दिसंबर की रैली से पहले सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामे पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें कहा गया था कि वह और उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि मस्जिद को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement