l 55.77 crore spend under the Supplementary Nutrition Programme-shandil-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत 55.77 करोड़ व्ययः शांडिल

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 11:52 AM (IST)
पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत 55.77 करोड़ व्ययः शांडिल
शिमला। प्रदेश में लगभग 55.77 करोड़ रुपये की राशि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत व्यय की जा रही है। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने महिला एवम् बाल विकास विभाग द्वारा टूटीकंडी बालाश्रम में बाल-बालिका आश्रमों की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने सम्बोधन में दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत छः माह से 6 वर्ष तक के 4.30 लाख बच्चों, 1.02 लाख गर्भवती व धात्री माताओं तथा एक लाख किशोरियों को पोषाहार प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न बाल-बालिका आश्रमों के संचालन, अनुश्रवण एवं उनमें मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिए इस वर्ष 32 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके तहत आश्रमों में रह रहे बालक-बालिकाओं को भोजन, आवास व मूलभूत सुविधाओं के अतिरिक्त स्वास्थ्य जांच एवम् वोकेशनल ट्रेनिंग भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बच्चों से नियमित तौर पर खेलों में भाग लेने को कहा। उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में खेल जगत में भी भविष्य निर्माण की अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होंने डैहर और पांगी के बीच जुनियर कबड्डी मुकाबले का आनंद भी लिया इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक मानसी सहाय ठाकुर ने आश्रम में बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान दी।
यह भी पढ़े :खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत
यह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement