Kuldeep Singh Sengar Assembly membership ends-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उन्नाव रेप के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा की सदस्यता खत्म

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 09:30 AM (IST)
उन्नाव रेप के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा की सदस्यता खत्म
लखनऊ। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गई है। क्योंकि विधायक सेंगर पर उन्नाव रेप करने का दोषी मानते हुए कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुना दी है। विधायक सेंगर की सदस्यता खत्म हो जाने से प्रदेश विधानसभा में एक सीट खाली हो गई है। आयोग को अब अगले छह महीने के भीतर इस सीट पर फिर से उपचुनाव कराना होगा। उत्तर प्रदेश विधान सभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार,विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उन्नाव जिले के बांगरमऊ सीट रिक्त घोषित कर दी गई है। आपको बताते जाए कि कुलदीप सिंह सेंगर भाजपा से बांगरमऊ सीट से विधायक चुने गए थे। रेप के मामले में दोषी सिद्ध हाेने पर उनको पार्टी ने निकाल दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement