50 से अधिक प्रतिभाओं को विभिन्न कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने पर
सम्मानित किया गया। वहीं प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज का नाम विभिन्न
क्षेत्रों में रोशन करने वाले बुजुर्गो को स्मृत्ति चिन्ह देकर व शॉल
ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तहसील अध्यक्ष रूपनारायण सोनी ने कहा कि जब तक
किसी समाज में कुरीतियां होगी, शिक्षा का अभाव होगा, अंधविश्वास होगा तब तक
वह समाज उत्थान नहीं कर सकता है। हमें शिक्षा की अलख जगाकर, समाज में फैली
कुरीतियों को दूर करना है। हमें आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढऩा होगा।
संरक्षक छीतरलाल सोनी, मंत्री सत्यनारायण, उपाध्यक्ष खेमराज, संगठन मंत्री
बद्री, प्रचार मंत्री नंदलाल, हनुमान, दिनेश आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर डारडातुर्की, पीपलू, बगड़ी, रानोली, बनवाड़ा, झिराना, फागी,
चौरू सहित अन्य स्थानों के समाज के काफी संख्या में महिला-पुरूष मौजूद थे।