टोंक। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज तहसील पीपलू की ओर से भूतेश्वर उद्यान में वृद्धजनों, प्रतिभाओं का सम्मान समारोह सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें समाज के उभरते हुए युवा कवि गोर्वधन सोनी ने अब्दुल कलाम पर आधारित कविता पोखरण में परमाणु विस्फोट करने वाला एक कुंवारा, जो विज्ञान को ही स्वप्न सुन्दरी मानकर प्यार करता रहा, अपने आविष्कारों पर ही मरता रहा, हेयर कटिंग सेलून में जाने से भी डरता रहा, जो जवानी में पति ना बनने के लिए तूल गया, वो बुढापे में मेरे राष्ट्र का पति बन गया सुनाकर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इसी तरह सुखी मिट््टी से कोईमूरत न बन पाएगी, जब हवा चलेगी ये मिट््टी खूद अपनी धूल उडाएगी, इसलिए सजल बादल बनकर फूहार के छीटे देता चल, ये दुनिया सूखी मिट्टी है तू ज्ञान के छीटे देता चल... काव्य पाठ सुना खूब दाद पाई।