Kriti Bharti, state dignity Award-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कृति भारती को राज्य स्तरीय गरिमा सम्मान से नवाजा

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जनवरी 2017 10:22 PM (IST)
कृति भारती को राज्य स्तरीय गरिमा सम्मान से नवाजा
जोधपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग, यूनिसेफ और यूएनएफपीए के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंगलवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सारथी ट्रस्ट की मैनजिंग ट्रस्टी व पुनर्वास मनोवैज्ञानिक कृति भारती को बाल विवाह निरस्त की अनूठी मुहिम के लिए प्रथम गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान 2016 से नवाजा गया।राज्य सरकार ने गत वर्ष बालिका संरक्षण कार्यों के लिए गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान की घोषणा की थी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर जयपुुर के बिडला आॅडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय प्रथम गरिमा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बीबीसी की 100 प्रेरणादायी महिलाओं व अन्तर्राष्ट्रीय चेंज मेकर में शुमार सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी कृति भारती को बाल विवाह निरस्त की अनूठी मुहिम तथा बाल कल्याण व महिला उत्थान कार्यों के लिए महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल ने सम्मान से नवाजा। कार्यक्रम में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी, यूनिसेफ के स्टेट प्रेसिडेंट सैमुअल, बाॅलीवुड सिंगर रविन्द्र उपाध्याय, महिला अधिकारिता आयुक्त ऋचा खोडा, महिला एवं बाल विकास विभाग सचिव कुलदीप रांका, आईसीडीएस निदेषक समित शर्मा तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कृति भारती ने देष का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी पहल की थी। जिसे लिम्का बुक आॅफ रिकाॅर्ड्स और वल्र्ड रिकाॅर्ड्स इंडिया में भी शामिल किया गया। वहीं कृति की मुहिम को सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। कई रूकावटों के बावजूद कृति ने साहस दिखाकर अब तक 31 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए तथा सैंकडों बाल विवाह रूकवाए हैं। कृति को लंदन में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान, गल्र्स नाॅट ब्राइड संगठन की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अन्तर्राष्ट्रीय चेंज मेकर सम्मान, बीबीसी की 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में शामिल होने के अलावा ग्लोबल अवाॅर्ड, मारवाड़ रत्न, मेवाड़ रत्न, सरकार की ओर से वीमेन आॅफ फ्यूचर अवार्ड, एनडीटीवी सम्मान, कलर्स चैनल सम्मान सहित कई सहित राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

[@ यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement