Krishna Poonia vs Rajyavardhan Singh Rathore in Jaipur Gramin seat, see congress list-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर ग्रामीण में राज्यवर्धन को टक्कर देंगी कृष्णा, देखें कांग्रेस की सूची

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 अप्रैल 2019 09:10 AM (IST)
जयपुर ग्रामीण में राज्यवर्धन को टक्कर देंगी कृष्णा, देखें कांग्रेस की सूची
जयपुर। लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा देरी नहीं है। इसके मद्देनजर प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है। दोनों मजबूत रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस ने राजस्थान में सोमवार देर रात अपने शेष 6 उम्मीदवारों की घोषणा और कर दी। इसमें प्रमुख सीट जयपुर ग्रामीण पर उसने ओलंपियन कृष्णा पूनिया को उतारा है। वे भाजपा के मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को टक्कर देंगी। कृष्णा डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कई पदक जीतकर देश का मान बढ़ा चुकी हैं। वे फिलहाल सादुलपुर से विधायक भी हैं। कांग्रेस ने जिन अन्य पांच प्रत्याशियों को टिकट दिया है, उनमें भरतराम मेघवाल (गंगानगर), रिज्जू झुनझुनवाला (अजमेर), देवकीनंदन गुर्जर (राजसमंद), रामपाल शर्मा (भीलवाड़ा) और प्रमोद शर्मा (झालावाड़-बारां) के नाम शामिल हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में राज्यवर्धन ने जयपुर ग्रामीण सीट पर कांग्रेस के डॉक्टर सीपी जोशी को 3 लाख 32 हजार 896 वोटों से हराया था। राजस्थान में चुनाव दो चरणों में 29 अप्रैल और 6 मई को होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement