Advertisement
कोटपूतली: वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल छह गिरफ्तारियां

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर नंबर 68/25 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 189(2), 115(2), 126(2), और 303(2) के तहत मामला दर्ज किया था।
श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और वृत्ताधिकारी राजेन्द्र बुरड़क के निर्देशन में थाना अधिकारी राजेश शर्मा (पु.नि.) के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।
टीम ने आरोपियों के ठिकानों और उनके रिश्तेदारों के पास छापेमारी कर 4 फरवरी को तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया था। 8 फरवरी को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो वायरल करने के पीछे कोई साजिश थी या नहीं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


