Advertisement
कोटपूतली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर विकास गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 23 नवंबर 2025 को कोटपूतली से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, साथ ही तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में गहन अनुसंधान कर रही है।
घटना का विवरण : परिवादी रविन्द्रजीत पुत्र श्योनारायण, उम्र 45 वर्ष, निवासी गोपालपुरा थाना कोटपूतली ने 2 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 23 नवंबर 2025 को वह मैगामार्ट मेला क्रय-विक्रय कंपाउंड में आया था। शाम करीब 6:30 बजे मोटरसाइकिल खड़ी कर जाने के बाद जब लौटकर आया तो उसकी हीरो स्प्लेंडर प्लस (आरजे 32 एसजी 1615, मॉडल 2016, रंग काला) गायब थी। इस संबंध में थाना कोटपूतली में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने अभियोग संख्या 558/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। विशेष टीम की सतत निगरानी और मेहनत के परिणामस्वरूप आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिलों की बरामदगी की गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


