Kotputli leads the state in farmer registry camps; SDM Brijesh Chaudhary and Tehsildar Ramdhan Gurjar will be honored at the state level.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फार्मर रजिस्ट्री शिविर में प्रदेश में अग्रणी रहा कोटपूतली, एसडीएम बृजेश चौधरी और तहसीलदार रामधन गुर्जर होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 8:19 PM (IST)
फार्मर रजिस्ट्री शिविर में प्रदेश में अग्रणी रहा कोटपूतली, एसडीएम बृजेश चौधरी और तहसीलदार रामधन गुर्जर होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित
कोटपूतली–बहरोड़। राजस्थान सरकार के भू-प्रबंध आयुक्तालय, जयपुर द्वारा जारी आदेशानुसार फार्मर रजिस्ट्री शिविरों के दौरान फार्मर रजिस्ट्री के कार्य की प्रगति हेतु संस्थागत प्रोत्साहन योजना (मोटीवेशन स्कीम) के तहत 31 जुलाई 2025 तक उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों, उपखंडों और तहसीलों को सम्मानित किया जाएगा। अप्रूवल के आधार पर जिला, उपखंड एवं तहसीलों की रैंकिंग की गई है. व्यक्तिगत पुरस्कार योजना में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले जिलों, उपखंडों एवं तहसील का चयन किया गया है। योजना के तहत न्यूनतम 92.5 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त करने वाले 41 जिलों में अप्रूवल के आधार पर रैंकिंग अनुसार प्रत्येक जिले के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले पात्र कुल 29 तत्कालीन उपखंड अधिकारियों का चयन हुआ है. इसी क्रम में जिले के उपखंड कोटपुतली ने फार्म रजिस्ट्री में स्वीकृति के प्रतिशत के आधार पर लक्ष्य के विरूद्ध 127.65% की उपलब्धि हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है.
साथ ही पर्सनल अवॉर्ड स्कीम में न्यूनतम 95% से अधिक लक्ष्य प्राप्त करने वाले 41 जिलों में अप्रूवल के आधार पर रैंकिंग अनुसार प्रत्येक जिले के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले पात्र कुल 26 तत्कालीन तहसीलदारों का भी चयन किया गया है. जिसके अन्तर्गत स्वीकृति के प्रतिशत के आधार पर जारी रैंकिंग में तहसील कोटपुतली ने लक्ष्य के विरूद्ध 127.65% की उपलब्धि हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जिलों की रैंकिंग में जिले ने नौवां स्थान प्राप्त किया है।
उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर उपखंड अधिकारी, कोटपूतली बृजेश चौधरी एवं तहसीलदार रामधन गुर्जर को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने उपलब्धि हेतु जिला प्रशासन, संपूर्ण राजस्व टीम, ग्राम स्तरीय कार्मिकों तथा विभागीय समन्वय का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement