Kotputli-Behror: A candle march was held demanding action against the accused in a case of molestation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटपूतली-बहरोड़: निजी स्कूल निदेशक द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और बैड टच का मामला, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर निकला कैंडल मार्च

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 12:28 PM (IST)
कोटपूतली-बहरोड़: निजी स्कूल निदेशक द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और बैड टच का मामला, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर निकला कैंडल मार्च
कोटपूतली-बहरोड़। जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय के निदेशक के खिलाफ नाबालिग स्कूल छात्रा के साथ छेड़खानी और बैड टच करने का गंभीर मामला दर्ज होने के बाद, स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने कस्बे में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान व न्याय की पुरजोर मांग की। कैंडल मार्च निकालकर जताया रोष रामलीला चबूतरे से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरा। मार्च में शामिल युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर आरोपी निदेशक को तुरंत गिरफ्तार करने और पॉक्सो एक्ट के तहत कठोर सजा दिलाने की मांग की।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 27 सितंबर को स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूली बच्चों को पिकनिक ट्रिप पर एक वाटर पार्क ले जाया गया था। आरोप है कि वहां विद्यालय के निदेशक ने नशे की हालत में छात्रा के साथ छेड़खानी और बैड टच किया।
परिजनों का आरोप है कि जब पीड़िता ने इस घटना की जानकारी मौके पर मौजूद शिक्षकों को दी, तो उन्होंने बात को अनसुना कर दिया और कथित तौर पर स्कूल निदेशक का ही साथ दिया। घर पहुंचकर सहमी हुई छात्रा ने अपनी बड़ी बहन को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement