Kota tour of Lok Sabha Speaker Om Birla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कोटा दौरा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 4:13 PM (IST)
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कोटा दौरा
-एनएचएआई तथा सड़क परिवहन मंत्रालय से जुड़े कार्यों की ली समीक्षा कोटा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दिसंबर तक कोटा से दिल्ली के बीच वाहन दौड़ने लगेंगे। इसके लिए कोटा दौरे पर मौजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे तथा कोटा-बूंदी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा सड़क परिवहन मंत्रालय से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्पीकर बिरला को बताया कि पहले फेज में दिल्ली से दौसा के बीच परिवहन प्रारंभ हो चुका है। जून तक दौसा और सवाई माधोपुर के बीच भी मार्ग को खोल दिए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि कोटा-बूंदी में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे का 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष बचे काम को दिसम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। दूसरी ओर कोटा के बाद गोधरा तक का मार्ग भी जल्द पूरा हो जाएगा। ऐसे में संभावना है कि दिसंबर में कोटा से दिल्ली और कोटा से गोधरा के बीच आवागमन प्रारंभ हो जाएगा। इसके बाद सवाई माधोपुर, जयपुर, अलवर, दिल्ली, उज्जैन, रतलाम सहित कई शहरों की दूरी बहुत कम समय में तय की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement