kota in queue, Congress workers offering tea and water to people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कतार में खड़ा कोटा, कांग्रेस कर रही चाय-पानी की व्यवस्था

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 5:17 PM (IST)
कतार में खड़ा कोटा, कांग्रेस कर रही चाय-पानी की व्यवस्था
कोटा। पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट बन्द होने के बाद बैंकों के बाहर शहरवासियों की लाइन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, कांग्रेस अब कतार में खड़े शहरवासियों के लिए सजग दिखाई दी। ऐसे में कांग्रेस ने शहर के कई इलाकों में बैंकों के बाहर खड़े लोगों को पानी और चाय पिलाने की व्यवस्था की। इस दौरान धूप में सुबह से शाम तक खड़े लोगों के लिए छाया के लिए पंडाल की भी व्यवस्था भी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोदी सरकार ने पांच सौ और एक हजार के नोटों को बन्द करने के बाद पूरे देश में अव्यवस्था फैला दी है। आम आदमी से लेकर मध्यम वर्ग तक का व्यक्ति अपने ही पैसों को लेकर परेशान हो रहा है। ऐसे में कांग्रस कार्यकर्ताओं ने लोगो का दर्द समझा है और चाय और पानी की व्यवस्था की है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि ये व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक कोटा में व्यवस्था नहीं सुधर जाती। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement