Advertisement
कोटा: चंबल पुल पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 12 फीट उछलकर रेलिंग से टकराए युवक, इकलौते भाई की मौत

मकसद: शिवम की छोटी बहन की शादी आगामी 19 अप्रैल को होनी थी। वह बुधवार सुबह अपनी बड़ी बहन को लेने मध्यप्रदेश के श्योपुर जा रहा था।
परिवार: शिवम दो बहनों के बीच अकेला भाई था और उसकी खुद की शादी भी पिछले साल ही हुई थी। वह और उसके पिता खेती-किसानी का काम करते थे।
एग्जाम देने जा रहा था दूसरा युवक
दूसरी बाइक पर सवार अक्षय मीना (निवासी किशनवास, इटावा) आईटीआई (ITI) का छात्र है। बुधवार को उसका पेपर था और वह परीक्षा देने टोंक जा रहा था। रास्ते में सवाई माधोपुर निवासी भीमसिंह गुर्जर ने उससे लिफ्ट ली थी। हादसे में ये दोनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
रेस्क्यू और उपचार
घटना की सूचना मिलते ही इटावा पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई उम्मेद सिंह ने बताया कि तीनों को तुरंत इटावा के उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। अक्षय और भीमसिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया है।
हादसे का मंजर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल पर दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी। भिड़ंत के बाद युवक जिस तरह हवा में उछलकर रेलिंग से टकराए, वह दृश्य बेहद खौफनाक था। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


