Advertisement
जिला कलेक्टर ने महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों की समीक्षा की

इन कार्यो की समीक्षा
जिला कलक्टर ने ताकली बांध सिंचाई परियोजना, बोराबास-मंडाना पेयजल परियोजना, रंगपुर आरओबी, बारां रोड, बून्दी रोड सडक सुदृढीकरण, अभेडा बायोलॉजीकल पार्क, फल सब्जी मंडी शिफ्टिंग, सियाम ऑडिटोरियम, गौशाला निर्माण, दादाबाडी से केशवपुरा एलिवेटेड रोड, डीसीएम पुलिया से बारां रोड चौडा करने के कार्यो की समीक्षा की। उन्हाेंने शहर में अमृत योजना के तहत पेयजल तंत्र में सुधार हेतु 187 किमी. पेयजल पाइप लाइन बदलने, गेंता-माखीदा उच्च स्तरीय पुल निर्माण, शहर के नालों के सौंदर्यकरण कार्यो की प्रगति की समीक्षा कर समय कार्य पूरा कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन सुनिता डागा, अधीक्षण अभियंता सानिवि देवीलाल आर्य, जल संसाधन आरके जैमनी, यूआईटी महेश गोयल, जलदाय एमएन गुप्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग, जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


