Kota: 10,000 rupees extorted from a free building for the poor! Lokayukta tightens its grip-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटा : गरीबों के निशुल्क भवन में 10 हजार की वसूली! लोकायुक्त सख्त, नगर निगम से दो दिन में मांगी जवाबदेही की रिपोर्ट

khaskhabar.com: बुधवार, 01 अप्रैल 2026 6:56 PM (IST)
कोटा : गरीबों के निशुल्क भवन में 10 हजार की वसूली! लोकायुक्त सख्त, नगर निगम से दो दिन में मांगी जवाबदेही की रिपोर्ट
कोटा | कोटा के किशोरपुरा साजी देहड़ा पुलिया स्थित मोनी बाबा सामुदायिक भवन में अवैध वसूली का मामला अब प्रदेश के लोकायुक्त तक पहुँच गया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए बने इस सरकारी भवन को कथित तौर पर 'कमाई का जरिया' बनाने के आरोपों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। "निशुल्क की पट्टिका, पर जेब से ढीले हो रहे ₹10,800" वार्ड 47 की पूर्व पार्षद सलीना शेरी ने इस मामले में मोर्चा खोलते हुए नगर निगम पर तीखे प्रहार किए हैं। उनके अनुसार यह भवन इंटीग्रेटेड स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम (ISDP) के तहत कच्ची बस्ती के निवासियों के लिए 'निशुल्क उपयोग' हेतु बनाया गया था।
आज भी भवन की दीवार पर 'निशुल्क उपयोग' की आधिकारिक पट्टिका लगी हुई है।
इसके बावजूद, स्थानीय लोगों से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के नाम पर ₹10,800 तक वसूले जा रहे हैं।
पूर्व पार्षद का बयान : "जो भवन गरीबों के पसीने की कमाई बचाने के लिए बना था, वही आज उनके लिए 'नो एंट्री' ज़ोन बन गया है। जनसेवा का यह केंद्र अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है।"
नगर निगम की लापरवाही : लोकायुक्त के दो नोटिसों को किया अनसुनाइस मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान लोकायुक्त ने नगर निगम कोटा से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी। चौंकाने वाली बात यह है कि निगम ने पूर्व में भेजे गए दो महत्वपूर्ण पत्रों (1 सितंबर 2025 और 29 दिसंबर 2025) का कोई जवाब देना मुनासिब नहीं समझा।
'अति-आवश्यक स्मरण पत्र' और 48 घंटे का अल्टीमेटम
निगम के आला अधिकारियों की चुप्पी पर अब सख्ती दिखाई गई है। निगम द्वारा जारी ताजा "अति-आवश्यक स्मरण पत्र" में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि:
दो दिन के भीतर विधिक प्रावधानों के साथ विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाए।
यदि इस बार भी देरी हुई, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की तय की जाएगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
गरीबों के हक पर डाका डालने वाले इस 'वसूली कांड' में अब सबकी निगाहें नगर निगम के जवाब पर टिकी हैं। क्या यह वसूली किसी नियम के तहत हो रही थी या स्थानीय स्तर पर मिलीभगत का परिणाम है, इसका खुलासा जल्द होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement