Koli community congress in 8 dec at Kullu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोली समाज का महासम्मेलन 8 को कुल्लू में

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 3:05 PM (IST)
कोली समाज का महासम्मेलन 8 को कुल्लू में
कुल्लू। कुल्लू में 8 दिसबंर को कोली समाज का राज्य स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यतिथि और बिहार के राज्यपाल रामनाथ गोबिंद बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे। कुल्लू जिला कोली समाज के अध्यक्ष अमरचंद शलाठ ने पत्रकारों को बताया कि 8 दिसबंर को कोली समाज कुल्लू के कलाकेंद्र में राज्य स्तरीय महा सम्मेलन करने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल, आबकारी एवं काराधान मंत्री प्रकाश चौधरी सहित आयुर्वेदा मंत्री कर्ण सिंह और कोली ससमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपवार, सांसद वीरेंद्र कश्यप आदि के पहुंचने की भी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिलाध्यक्ष अमर चंद शलाठ ने कहा कि कुल्लू में लगभग 85 हजार कोली समदायु के लोग है। इसलिए हिमाचल कोली समाज ने यहीं पर राज्य सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल में कोली जाति की संख्या 5 लाख है। कुल्लू जिला में कोली जाति के लगभग 85 हजार लोग रहते हैं।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement