Advertisement
आर.के.सी.एल. के वार्षिक उत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ज्ञान-केन्द्रों एवं सेवा प्रदाताओ को किया गया सम्मानित

इस कार्यक्रम में वर्ष भर की उपलब्धियों की समीक्षा कर, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा प्रदाताओं एवं ज्ञान-केंद्रों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित कर भविष्य की नई योजनाओं के सफल क्रियान्वन करना था, तथा भविष्य की कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर अनेक नीतिगत निर्णय के बारे में सेवा प्रदाताओ के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा की|
अभय शंकर प्रोग्राम हेड के द्वारा जिलेवार डिजिटल साक्षरता में उपलब्धिया एवं विश्लेषण प्रस्तुत किया गया | महेश सिन्हा क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निःशुल्क योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया व प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश प्रदान किये।
कार्यक्रम के अंत में दिनेश खंडेलवाल , मुख्य वित्त अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी आगंतुको को श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा ज्ञान केन्द्रों को अपनी आय स्रोतों में से भविष्य के लिए कुछ संचय करने का महत्त्व बताते हुए वित्तीय प्रबंधन का सुझाव दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने डिजिटल राजस्थान और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


