Advertisement
नो योर आर्मी प्रदर्शनी, रोबोटिक म्यूल - आधुनिक युद्धक्षेत्र का नया गेम चेंजर

आधुनिक तकनीक और अनुशासन का संगम—
प्रदर्शनी में भारतीय सेना के आधुनिक हथियारों, तकनीक और विश्वस्तरीय प्रशिक्षण से लैस सैन्य बल को देखकर हर भारतीय का दिल जोश और उत्साह से भर गया। इस दौरान भारतीय सेना का अनुशासन, समर्पण और देश के प्रति अटूट निष्ठा भी देखने को मिली।
भविष्य का 'डिजिटल सिपाही: मिलिए रोबोटिक म्यूल से—
प्रदर्शनी में चार पैरों वाले रोबोट की क्षमताओं को आमजन ने देखा यह दिखने में किसी मेटल डॉग जैसा लगता है जो दुर्गम पहाड़ों, घने जंगलों या रेगिस्तान की तपती रेत और युद्ध के मैदान जैसी प्रतिकुल परिस्थितियों में सैनिकों का साथी बनता है। सैनिकों की सबसे बड़ी चुनौती उनके सामान का वजन और दुर्गम रास्ता होती है। लेकिन अब, भारतीय सेना में एक नया 'साथी' शामिल हो रहा है, जिसके न फेफड़े थकते हैं और न ही पैर डगमगाते हैं। इसे दुनिया (म्यूल) MULE (Multi-Utility Legged Equipment) के नाम से जानती है। यह एक स्वायत्त (autonomous) रोबोट है जिसे विशेष रूप से उन जगहों पर काम करने के लिए बनाया गया है जहाँ पहिये वाले वाहन नहीं जा सकते।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



