Know where looted beggars ?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानिए कहाँ लूटी भिखारिन ?

khaskhabar.com: रविवार, 09 अप्रैल 2017 7:42 PM (IST)
जानिए कहाँ लूटी भिखारिन ?
हाथरस। यूपी में जब से सत्ता का परिवर्तन हुआ है तब से लूट पाट की घटनाये काफी बढ़ गई है। ऐसी ही एक घटना हाथरस में भी सामने आई है। जिसे देखकर लगता है कि लुटेरे भी भुखमरी के शिकार है। हाथरस के ब्रॉडगेज के हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को एक महिला बेहोशी की हालत में रेलवे स्टेशन पर पड़ी मिली। पुलिस ने आनन फानन में महिला को हाथरस के बागला जिला चिकत्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों द्वारा महिला का इलाज करने के बाद जब महिला को होश आया तो लोग यह जानकर हैरान रह गए कि यह महिला भिखारिन है, जिसे कुछ लुटेरों ने मात्र 800 रूपये और एक मंगलसूत्र के लिए अपनी लूट का शिकार बनाया है। वहीं यह बात जानकर लोग लुटेरों को गलियां दे रहे थे और भिखारिन के प्रति सहानभूति जता रहे थे। जब लोगों ने भिखारिन से पूछा कि उसके साथ आखिर हुआ क्या था। तब उसने बताया कि वह लखनऊ और उसके आसपास चलने वाली ट्रेनों में भीख मांग कर अपनी गुजर बसर करती है। कल भी वह लखनऊ से चलने वाली एक ट्रेन में भीख मांग रही थी, तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने भीख देकर उससे बातचीत करना शुरू कर दिया और उसके बारे में जानकारी करने लगे। बातचीत के दौरान ही उनमे से एक व्यक्ति ने उसको कुछ सुंघा दिया था । अब होश आने पर उसे मालूम पड़ा है कि में हाथरस में हूँ। उसे नहीं मालूम की में लखनऊ से हाथरस कैसे पहुंची।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement