कलोह स्कूल में वार्षिक समारोह, मेधावी छात्र सम्मानित
khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 11:46 AM (IST)
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलोह का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं विधायक राकेश कालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक ने शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा एक से बढक़र एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विधायक राकेश कालिया खासे प्रभावित दिखे और उन्होंने इसके लिए विद्यार्थियों व शिक्षकों की जमकर तारीफ की।
विधायक राकेश कालिया ने अभिभावकों का आहवान किया कि वे अपने बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं क्योंकि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति एक प्रक्रिया के जरिए होती है और कड़ी मेहनत से शिक्षक यह पद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका बेटा भी सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। विद्यार्थियों का समुचित विकास हो सके इसलिए ही स्कूलों में वार्षिक समारोहों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी शिक्षा के व्यापक प्रचार व प्रसार पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने स्कूल के विज्ञान भवन के लिए और बजट उपलब्ध करवाने का आश्वासन देने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 31 सौ रुपए देने का ऐलान किया।
इस अवसर पर विधायक की पत्नी रेणू कालिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कै. बलवंत परमार, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार लद्दाखी, प्रधानाचार्य ऊषा चौधरी, मास्टर चमन लाल शर्मा, पूर्व प्रधान हरपाल सिंह, पूर्व प्रधान बीना ठाकुर, विधायक के विशेष प्रतिनिधि अजय पाल सिंह, सरदार पूर्ण सिंह, निजी सचिव नरेश कुमार, अरुण ठाकुर, तृष्णा देवी, पवन कुमार, अमरजीत ठाकुर, पूनम ठाकुर, नीरजा शर्मा, कल्पना रानी, वरूण लखनपाल, केशव सिंह, गुरमेल सिंह, सोमनाथ, संजय कुमार, अनुपमा ठाकुर, सतिंद्र कुमार, करूण सिंह, शिवपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।