Kidnappers arrested in theft case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरी मामले में किशोर गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 06 जनवरी 2019 11:04 PM (IST)
चोरी मामले में किशोर गिरफ्तार
कैथल। थाना शहर पुलिस द्वारा चोरी के दो अलग-अलग मामलों में वांछित करीब 16 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जा से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। शनिवार को आरोपी माननीय न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया। पीआरओ ने बताया कि शहर पुलिस के हैडकांस्टेबल राजेश कुमार व एचसी जसवंत सिंह की टीम दोपहर के समय रेलवे फाटक चंदाना रोड़ पर नाकाबंदी किये हुए थी। जहां पर पुलिस द्वारा एक बाइक पर सवार रामनगर निवासी संदिग्ध 16 वर्षीय किशोर को काबु किया गया। जांच दौरान बाइक पुंज महौल्ला निवासी अनुज शर्मा की पाई गई, जिसको 23 दिसंबर की शाम काठ मंडी से चोरी हो जाने पर थाना शहर में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज था। काबु किया गया आरोपी मै. जगदम्बा राईस मिल मालिक राजेश गर्ग की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार अनाज मंडी से मिल की तरफ जा रही 344 बोरी लदी टै्रक्टर ट्राली से 18 अक्टूबर की देर शाम धान बोरियां चुराने के मामले में वांछित था। वारदात में लिप्त अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। अदालत के आदेश अनुसार शनिवार को आरोपी किशोर बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement