kick out the High tension lines passing over public school-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हटेगी सरकारी स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 7:41 PM (IST)
हटेगी सरकारी स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन
उदयपुर। शहर से सटे एकलिंगपुरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के मामले को सीडब्ल्यूसी ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री के दौरे के बाद शनिवार को बाल कल्याण समिति ने प्रसंज्ञान लेते हुए विद्युत निगम के अधिकारियों को इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। बाल कल्याण समिति के सदस्य बीके गुप्ता ने बताया कि सोमवार को टीम विद्युत निगम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ स्कूल में मौका निरीक्षण कर लाइन को हटाने की कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि प्राचार्य इस संबंध में कई बार लिखित में संबंधित विभाग और साधारण सभा की बैठक में जानकारी दे चुके हैं। लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी शुक्रवार को विद्यालय में कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन करने पहुंचे तो स्टाॅफ और स्थानीय लोगों ने मंत्री को इसके बारे में बताया। जिसके बाद इसे हटाने की कोशिश तेज हो गई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement