khaskhbar special: Flooding of forest laws in the Kudra hydropower project-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खासखबर स्पेशल: कूंर जल विद्युत परियोजना में उड रही वन कानूनों की धज्जियां

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 5:26 PM (IST)
खासखबर स्पेशल: कूंर जल विद्युत परियोजना में उड रही वन कानूनों की धज्जियां
चंबा। वन मंडल चम्बा के अंतर्गत निर्माणाधीन कूंर जलविद्युत परियोजना के निर्माण में जहाँ एक तरफ वन कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दूसरी तरफ विभाग की कार्यशाली पर भी सवालिया निशान लगने शुरू हो गये हैं। आलम यह है कि विभाग द्वारा उक्त परियोजना के प्रबंधन को निर्माण कार्य बंद करने के नोटिस जारी किये गये हैं। बावजूद इसके उक्त कंपनी निर्माण कार्य को बंद न करके उसे दिन रात कार्य को अंजाम देकर निर्माण पूरा करने का जुगाड़ भिड़ा रही है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस कंपनी को किसी व्यक्ति विशेष का आशीर्वाद मिला हुआ है जिससे यह कंपनी वन कानूनों की अवहेलना करने में भी गुरेज नहीं कर रही है। इस बात का प्रमाण कुछ माह पूर्व कंपनी को विभाग द्वारा जारी किया गया नोटिस है। परंतु कंपनी विभाग के आदेशों को दरकिनार करते हुए अभी तक निर्माण कार्य को रोक नहीं सकी है। विभाग ने तो कंपनी प्रबंधन को निर्माण कार्य को तब तक रोकने के आदेश दिए थे जब तक कंपनी द्वारा आधिगृहित भूमि की निशानदेही नहीं करवा लेती। इसके लिए विभाग ने बकायदा राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर उक्त कंपनी पर कार्यवाही करने की बात कही थी। परंतु यह कार्यवाही भी शायद पत्र तक ही सीमित होकर रह गई है। लोगों का कहना है कि प्रदेश के वन मंत्री के गृह क्षेत्र में वन कानूनों की अवहेलना शायद सरकार के सामने नहीं आ रही है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement