Khaskhabar EXCLUSIVE: Whats the trick in UP Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 5:59 PM (IST)
खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?
वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश को किसी भी हालत में खोना नहीं चाहते हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश के बनारस से वह सांसद बनकर देश के प्रधानमंत्री बने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में जिस तरह से अदभुत सफलता पाई है, उसमें उत्तरप्रदेश का अहम योगदान रहा है। इसको देखते हुए प्रधानमंत्री की एक एक करके रैलियों का दौर जारी है। प्रधानमंत्री इस वक्त तीन बिंदुओं पर कार्य कर रहे हैं, पहला 3 तलाक का मुद्दा उठाकर मुस्लिम समुदाय में महिलाओं को रिझाने में लगे हुए हैं। दूसरा यह कि आतंकवाद के खिलाफ कड़ाई से सामना करके देश में अपनी छवि बना रहे हैं। तीसरा यह कि विकास के मुद्दे को प्राथमिकता दे रहे हैं।इस बीच उत्तर प्रदेश में 2017 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सारी पार्टियां जोड़-तोड़ में लगी हुई हैं। मुलायम सिंह भी भांप गए हैं कि अकेले के दम पर चुनाव जीतना मुश्किल है इसलिए तमाम तकरार के बाद अब महागठबंधन की रणनीति बन रही है। यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement