प्रदेश में एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पूरी तरह से चुनाव में अकेले दम पर उतर चुकी हैं। घूम-घूम कर पूरे प्रदेश में रैलियां कर रही हैं और प्रदेश के लिए उन्होंने जो किया है उसको जनता को बता भी रही हैं। यह भी संदेश दे रही हैं कि उन्होंने जो सरकार चलाई है उसमें कानून व्यवस्था बहुत ही सही थी। कांग्रेस पार्टी पहले से ही चुनावी मैदान में उतर आई है। अनुभवी शीला दीक्षित को पार्टी ने मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है। फिल्म स्टार राज बब्बर को प्रदेश का अध्यक्ष चुना है और दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद को प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस अपने प्रचार में नारा दिया है कि 27 साल यूपी बेहाल और राहुल गांधी स्टार प्रचार बने हुए हैं।
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?यह भी पढ़े :मेडिकल कॉलेज में जूनियर्स छात्रों से कपड़े उतारने को कहा