वापकोस के पूर्व सीएमडी राजिंदर कुमार गुप्ता व उनके बेटे गिरफ्तार, 38 करोड़ रुपये जब्त
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बुधवार को वापकोस के पूर्व सीएमडी राजिंदर कुमार गुप्ता और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी और तलाशी अभियान के दौरान जांच एजेंसी ने 38.38 करोड़ रुपये बरामद किए।अब तक की कुल बरामदगी में से 20 करोड़ रुपये नकद मंगलवार को जब्त किए गए।सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।