स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की।केंद्र ने कहा- 10-11 अप्रैल को अस्पतालों में करें मॉकड्रिल
नई दिल्ली। केंद्र ने शुक्रवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन वर्तमान में वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (वीओआई), एक्सबीबी.1.5 पर बारीकी से नजर रख रहा है और छह अन्य वैरिएंट बीक्यू.1, बीए.2.75, सीएच.1.1, एक्सबीबी, एक्सबीएफ और एक्सबीबी.1.16. निगरानी में हैं। कोविड-19 स्थिति पर एक समीक्षा बैठक के दौरान, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल बातचीत की और उन्हें सभी पात्र आबादी, विशेष रूप से बुजुर्गों और कमजोर जनसंख्या समूह के टीकाकरण में तेजी लाने की सलाह दी।