Khas Khabar.com : Top Headlines Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अप्रैल 2023 5:58 PM (IST)
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
पीएम मोदी, सीएम योगी को जान से मारने की धमकी भरा आया मेल, FIR दर्ज नोएडा। नोएडा के सेक्टर 16ए स्थित फिल्म सिटी में एक निजी चैनल के सीएफओ को एक मेल आया जिसके बाद हड़कंप मच गया। मेल भेजने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी। मेल मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज करते हुए साइबर सेल की टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। नोएडा के थाना 20 सेक्टर में शिकायत दी गई है। पुलिस ने तत्काल थाना सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज करा दिया और टीम का गठन किया जो जांच में जुटी हुई है। यह मेल नोएडा फिल्म सिटी के निजी चैनल के सीएफओ को भेजा गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे मेल मिला। मेल भेजने वाले शख्स का नाम कार्तिक सिंह है। उसका मेल आईडी सिंहकार्तिक78107एटदरेटजीमेल डॉट काम है। इसी मेल आईडी से धमकी भरा मेल भेजा गया था। मेल आते ही पुलिस को जानकारी दी गई।

4/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement