विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली। अडाणी मसले पर जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग को लेकर बुधवार को भी लोक सभा में हंगामा और नारेबाजी जारी रही। इसकी वजह से पहले सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए और फिर दिन भर के लिए स्थगित करना पड़ा। दोपहर बाद 2 बजे दोबारा लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही काले कपड़े पहने कांग्रेस सांसदों ने फिर वेल में आकर अडानी मसले पर जेपीसी के गठन की मांग को लेकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। कांग्रेस सांसद लगातार वेल में प्ले कार्ड लहरा रहे थे और नारेबाजी भी कर रहे थे।