Khas Khabar.com : Top Headlines Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 5:57 PM (IST)
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
महिला रेसलर्स की याचिका पर SC में शुक्रवार को सुनवाई,FIR न करने पर दिल्ली पुलिस को नोटिस, पहलवान बोले- शिकायत वापस लेने का दबाव नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पहलवानों की उस याचिका पर नोटिस जारी किया जिसमें भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी। चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ और जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा ने कहा: अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों की याचिका में यौन शोषण के गंभीर आरोप हैं। शुक्रवार तक जवाब देने के लिए नोटिस जारी करें। पहलवानों का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और नरेंद्र हुड्डा ने खंडपीठ के समक्ष याचिका लगाई थी।सिब्बल ने कहा कि यह पहलवानों का मामला है और वे धरने पर बैठे हैं। सात महिलाओं ने शिकायत की है और एक नाबालिग भी है।

2/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement