एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट में यात्री ने की बदसलूकीनई दिल्ली। दिल्ली से लंदन जा रही एयर
इंडिया की फ्लाइट में सोमवार को एक यात्री के गंभीर दुर्व्यवहार के कारण
पायलट विमान को बीच रास्ते से वापस ले आया। एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई
111 ने दिल्ली से लंदन के हिथ्रो हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने के कुछ देर
बाद ही वापस आ गई।