Khas Khabar.com : Top Headlines Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस

khaskhabar.com: रविवार, 09 अप्रैल 2023 00:25 AM (IST)
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन भाजपा में शामिल नई दिल्ली, । दक्षिण भारत में भाजपा का विस्तार अभियान लगातार जारी है। तीन दिनों में भाजपा ने दक्षिण भारत में कांग्रेस को तीन बड़े राजनीतिक झटके देते हुए केरल और आंध्र प्रदेश के बाद आज तमिलनाडु के भी पूर्व कांग्रेस नेता को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है। आजाद भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल और स्वतंत्रता सेनानी सी. राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने केसवन को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी सहित अन्य कई नेता भी मौजूद रहे।

2/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement