राजस्थान के सीएम गहलोत, पूर्व सीएम राजे कोरोना पॉजिटिव
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को कोविड पॉजिटिव पाए गए। दोनों नेताओं ने इस खबर को खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। गहलोत ने कहा, पिछले कुछ दिनों में देश भर में कोविड के मामलों में वृद्धि हुई है। मैं खुद हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हुआ हूं। डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक मैं अगले कुछ दिनों तक अपने घर से ही काम करता रहूंगा। आप सभी सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
राजे ने कहा, कोविड टेस्ट में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं पूरी तरह से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपनी जांच कराएं और सावधानी बरतें।