khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2023 6:40 PM (IST)
उदयपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर केस दर्ज करने के खिलाफ हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, केस वापस लेने की मांग
उदयपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर केस दर्ज करने के खिलाफ शनिवार को हिंदू संगठनों ने उदयपुर में प्रदर्शन किया। दरअसल दो दिन पहले उदयपुर में नवसंवत्सर पर हुई धर्मसभा में धीरेंद्र शास्त्री के भाषण को भड़काऊ मानते हुए पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर केस दर्ज किया है। इससे खफा हिंदू संगठनों ने केस वापस लेने और कुंभलगढ़ में भगवा झंडा लगाने के आरोप में पकड़े गए पांच युवकों को रिहा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्री की ओर जाने वाले रास्तों पर जाम भी लग गया।